Sex apradho se jude 10 Rochak Kanoon
इस पोस्ट मे हम आपको भारत में सेक्स अपराधों से जुड़े 10 रोचक कानून बताएंगे।
1. यदि कोई पुरुष छुपकर किसी नहाती हुई महिला को देखता है या उसकी फोटो लेता है तो उसको 1 साल से लेकर 3 साल तक की जेल हो सकती है।
भारतीय दंड संहिता, धारा 354C
2. लड़कियों को देख कर सीटी बजाना ,भद्दे कमेंट पास करना अपराध है इसके लिए अपराधी को 3 साल तक की जेल हो सकती है।
भारतीय दंड संहिता, धारा 509
3. यदि कोई पुरुष किसी महिला को उसकी इच्छा के विरुद्ध पोर्न मूवी दिखाता है तो वह सेक्सुअल हरासमेंट का दोषी है, इसके लिए उसे 3 साल तक की जेल हो सकती है।
भारतीय दंड संहिता, धारा 354A
4. यदि किसी लड़की पर कोई व्यक्ति रेप करने के उद्देश्य से हमला करता है तो वह लड़की अपने बचाव में उस व्यक्ति को जान से मार सकती है इसके लिए लड़की को कोई सजा नहीं होगी।
भारतीय दंड संहिता ,धारा 100
5. एक व्यक्ति का अपनी पत्नी के साथ किया गया सेक्स रेप की श्रेणी में आएगा यदि पत्नी की उम्र 15 साल से कम है ,चाहे वह सेक्स पत्नी की सहमति से किया गया हो या बिना सहमति से।
भारतीय दंड संहिता , धारा 375 (अपवाद 2)
नोट- सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक निर्णय में कहा कि एक व्यक्ति का अपनी पत्नी के साथ किया गया सेक्स रेप की श्रेणी में आएगा यदि पत्नी की उम्र 18 साल से कम है।
(Independent thought Vs Union of India)
6. अठारह साल से छोटी किसी भी लड़की के साथ किया गया सेक्स रेप है चाहे वह सेक्स उसकी सहमति से किया गया हो या बिना सहमति से।
भारतीय दंड संहिता ,धारा 375
7. किसी जानवर के साथ किया गया सेक्स अपराध है इसके लिए अपराधी को 10 साल तक की जेल या आजीवन कारावास दंडित किया जा सकता है।
भारतीय दंड संहिता ,धारा 377
8. यदि कोई पुरुष किसी लड़की पर लैंगिक आभासी टिप्पणी करता है तो उसे 1 साल तक की जेल हो सकती है।
भारतीय दंड संहिता, धारा 354A
9. यदि कोई पुरुष किसी महिला को सार्वजनिक जगह पर निर्वस्त्र करने के उद्देश्य से उस पर हमला करता है तो उस व्यक्ति को 3 साल से लेकर 7 साल तक की जेल हो सकती है।
भारतीय दंड संहिता, धारा 354B
10. यदि कोई पुरुष किसी महिला के मना करने के बावजूद उसका बार-बार पीछा करता है तो वह व्यक्ति स्टॉकिंग का अपराध करता है इसके लिए उसे 3 साल तक की जेल हो सकती है।
भारतीय दंड संहिता, धारा 354D
11. यदि कोई व्यक्ति किसी सार्वजनिक जगह पर कोई अश्लील कार्य करेगा या अश्लील गाना गाएगा तो उसे 3 महीने तक की जेल हो सकती है।
भारतीय दंड संहिता, धारा 294
12. यदि कोई व्यक्ति कोई अश्लील पुस्तक, फोटो या पॉर्न मूवी बेचता है तो उसे 2 वर्ष तक की जेल तथा 2000 रुपए तक का जुर्माना हो सकता है।
भारतीय दंड संहिता ,धारा 292
13. यदि कोई व्यक्ति बेचने के उद्देश्य से अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में पोर्न मूवी रखता है तो उसे 2 साल तक की जेल तथा 2000 रुपए तक का जुर्माना हो सकता है।
भारतीय दंड संहिता ,धारा 292
No comments:
Post a Comment