Tuesday, November 13, 2018

वोट डालने, शारीरिक संबंध बनाने , विवाह, ड्राइविंग लाइसेंस,ड्रिंकिंग, चुनाव (election) लड़ने,Contract (सविंदा) करने के लिए minimum age क्या है?

वोट डालने, शारीरिक संबंध बनाने , विवाह, ड्राइविंग लाइसेंस,ड्रिंकिंग, चुनाव (election) लड़ने,Contract (सविंदा) करने के लिए minimum age क्या है?

भारत में अलग अलग कार्यों को करने के लिए अलग-अलग उम्र निर्धारित की गई है जैसे विवाह करने के लिए अलग उम्र, वोट डालने के लिए अलग उम्र, शारीरिक संबंध बनाने के लिए सहमति देने के लिए अलग उम्र,
तो इस पोस्ट में मैं बताऊंगा कि भारत में किसी व्यक्ति के द्वारा अलग-अलग कार्य करने के लिए क्या-क्या उम्र निर्धारित की गई है अर्थात वोट डालने, शारीरिक संबंध बनाने , विवाह, ड्राइविंग लाइसेंस, ड्रिंकिंग, चुनाव (election) लड़ने, Contract (सविंदा) करने के लिए minimum age क्या है?

1. Major/Minor

भारतीय कानून के अनुसार 18 वर्ष या 18 वर्ष से ऊपर के बच्चों को बालिग( major) माना गया है जबकि 18 वर्ष से छोटे बच्चों को नाबालिक (minor) माना गया है।

2. वोट डालने के लिए सही उम्र-

चुनाव में वोट डालने का अधिकार सिर्फ उसी व्यक्ति को है जो 18 वर्ष का है अर्थात वोट डालने का अधिकार 18 वर्ष की उम्र से चालू होता है।

3. शारीरिक संबंध बनाने के लिए सहमति देने के लिए सही उम्र-

शारीरिक संबंध बनाने के लिए सहमति देने के लिए सही
उम्र 18 वर्ष है ,भारत में 18 वर्ष से छोटे बच्चे शारीरिक संबंध बनाने के लिए सहमति नहीं दे सकते है यह बात लड़की और लड़कों दोनों पर समान रूप से लागू होती है।

4. विवाह के लिए सही उम्र

शादी करने के लिए दूल्हे की उम्र 21 साल पता दुल्हन की उम्र 18 साल होना जरूरी है।

5. ड्राइविंग के लिए सही उम्र-

ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए सही उम्र निम्नानुसार है
1. गियर वाली बाइक, कमर्शियल व्हीकल, और कार के लिए- 18 वर्ष
2. 50cc बिना गियर वाली बाइक के लिए- 16 वर्ष लेकिन इसके लिए माता पिता की सहमति जरूरी और इसके लिए कुछ शर्तें भी है
3. भारी वाहनों के लिए- 20 वर्ष

6. ड्रिंकिंग, यानी शराब पीने के लिए सही उम्र-

भारत में अलग-अलग राज्यों की सरकारों ने शराब पीने के लिए उम्र निर्धारित कर रखी है ज्यादातर राज्यों में यह उम्र 21 साल है

7. चुनाव (election) लड़ने के लिए सही उम्र-

चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम उम्र इस प्रकार है-
(क) MLA ओर MP का चुनाव लड़ने के लिए - 25 वर्ष
(ख) सरपंच, वार्डपंच, प्रधान ओर पंचायत के सदस्यों का चुनाव लड़ने के लिए - 21वर्ष
(ग) Muncipality के सदस्यों का चुनाव लड़ने के लिए - 21वर्ष
(घ) राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और गवर्नर का चुनाव लड़ने के लिए - 35 वर्ष

8. Contract (सविंदा) करने के लिए सही उम्र-

इंडियन कॉन्ट्रैक्ट एक्ट के अनुसार सिर्फ वही व्यक्ति कॉन्ट्रैक्ट कर सकता है जो 18 वर्ष का है क्योंकि 18 वर्ष से छोटे बच्चे के द्वारा किया गया कॉन्ट्रैक्ट शून्य (void) होता है ।

यह भी पढे- 

क्या पब्लिक प्लेस में kiss करना अपराध है?|| Is kissing in a public place a crime ?|| IPC section 294


Stalking क्या होता है ?Stalking के लिए कितनी सजा का प्रावधान है?




No comments:

Post a Comment